बलौदाबाजार: क्षेत्रीय शातिर लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, मारपीट कर लूटपाट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार।● क्षेत्रीय शातिर लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, मारपीट कर लूटपाट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में विधि से संघर्षरत दो बालक भी है शामिल

● राहगीरों को रोककर, बेरहमी से मारपीट कर और डरा-धमका कर लूटपाट करने वाले खूंखार गिरोह का भंडाफोड़

● लवन-बलौदाबाजार क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देकर फैला रखी थी दहशत, पुलिस ने किया आतंक का अंत

● रास्ता पूछने के बहाने देते थे वारदात को अंजाम; आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिलें, मोबाइल और दस्तावेज बरामद

● आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन और सिटी कोतवाली में लूटमार एवं चोरी के कुल 04 अपराधिक प्रकरण है दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: 

1. गौरव सायतोड़े पिता छोटू सायतोड़े, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सिटी कोतवाली

2. आर्यन कोसले पिता प्रेमचंद कोसले, उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सिटी कोतवाली

3. विधि से संघर्षरत दो बालक

Hot Topics

Related Articles