● AI तकनीक का अभूतपूर्व उपयोग: 1000+ CCTV फुटेज, इसके अतिरिक्त बहु-आयामी (multi-source) डेटा प्रोसेसिंग में Artificial Intelligence (AI) के व्यावहारिक उपयोग से इस खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह की सटीक पहचान व ट्रैकिंग संभव हुई
●आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1,00,000 मूल्य के चांदी के जेवर , पिस्तौल, देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस, लोहे की तलवार, महिंद्रा स्कॉर्पियो, 02 मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन तथा नकदी सहित और अन्य साजो-सामान जप्त
● यह अंतरराज्यीय गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती व चोरी की 100 से अधिक वारदातें कर चुका है। अपराध के दौरान आरोपी घातक हथियारों एवं अत्यधिक क्रूरता का बिना संकोच प्रयोग करते थे
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. बबलू पाण्डेय उर्फ शत्रुहन, उम्र 48 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)
2. जयदीप गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, थाना के पास गोविन्दगढ़, जिला रीवा (म.प्र.)
3. जिआ उल हक, उम्र 42 वर्ष, बोधईपूर्वा, थाना कोतवाली देहात, जिला गोण्डा (उ.प्र.)
4. गंगासागर पाण्डेय, उम्र 42 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.






