Monday, February 23, 2026
More

    बस में छूटा लाखों का सामान, डोंगरगांव पुलिस की मुस्तैदी से चोरी होने से पहले ही बरामद

    डेढ़ तोला सोना और एप्पल मोबाइल समेत कुल 2.5 लाख का सामान सुरक्षित लौटाया गया

    डोंगरगांव,(दीपक अवस्थी)– थाना डोंगरगांव क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र से आए एक यात्री का लाखों रुपये का कीमती सामान बस में छूट गया। मामला चोरी का रूप लेने ही वाला था, लेकिन डोंगरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सायबर सेल की तकनीकी सहायता से सामान चोरी होने से पहले ही बरामद कर लिया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी मुकेश निषाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम घोरदा (टोलागांव) में एक शादी समारोह में शामिल होने बस से राजनांदगांव से रवाना हुए थे। घोरदा में उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का हैंडबैग, जिसमें डेढ़ तोला सोने की मंगलसूत्र (अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये) और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत करीब 1 लाख रुपये) रखा था, बस में ही छूट गया है।

    घबराए हुए दंपति ने तुरंत थाना डोंगरगांव में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास ने तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए बस के ड्राइवर-कंडक्टर से संपर्क साधा और मोहला क्षेत्र में नाकेबंदी कर बस को रोकवाया। सायबर सेल की तकनीकी सहायता से लोकेशन ट्रैक कर सामान की पहचान की गई।

    पुलिस ने बस ड्राइवर से संपर्क कर बैग को जब्त किया और उसे डोंगरगांव थाना लाकर प्रार्थी को सुपुर्दनामे पर सौंपा गया।

    इस पूरे ऑपरेशन में प्रआर. बद्रीनाथ दिनकर, आर. राकेश कुमार साहू, सायबर सेल के हेमंत साहू और मोहला पुलिस की अहम भूमिका रही।

    प्रार्थी मुकेश निषाद ने पुलिस की इस तत्परता पर संतोष जताते हुए कहा – “सलाम छत्तीसगढ़ पुलिस को, इतनी तेजी से कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी।”

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!