डोंगरगांव | बाल दिवस पर कोकपुर हायर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में बाल मेला लगाया। प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र यदु, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक मनोज ठाकुर ने बाल मेला का औपचारिक शुभारंभ किया। बच्चों के लगाए स्टॉलों में व्यंजनों का लुफ्त अतिथियों व शिक्षकों ने उठाया। शिक्षकों ने बाल मेला के माध्यम से आपसी समन्वय, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से कार्य का महत्व बताया। इस अवसर पर शिक्षक मदनलाल मंडावी, यूके लहरे, श्रवण चंद्रवंशी, निशा वर्मा, ममता साहू, प्रियंका रामटेके, ओमेश्वरी साहू, अंकिता यदु, अश्विनी श्रीसागर, आशा गंगेबर, इंदिरा मेश्राम, लता सोनी मौजूद थे।
बाल दिवस के अवसर पर कोकपुर हायर सेकंडरी स्कूल में बाल मेला आयोजन किया गया





