बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) कृत्रिम यानी एनालाग पनीर के विक्रय और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की आपात बैठक लेकर एनालाग पनीर का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही शहर की कई प्रमुख फर्मों में औचक निरीक्षण कर नमूने जांचे गए।खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशों का पालन कराने के लिए बिलासपुर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के सभी प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।






