बिलासपुर में डांडिया की ताल पर गूंजेगा मुंबईया रंग, पंखीड़ा 2026 में रवि किशन और सोनल चौहान की होगी खास मौजूदगी

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर:-  न्यायधानी में गरबा उत्सव की तैयारियों के बीच पंखीड़ा 2026 इस बार सितारों से सजेगा। रविवार को रॉयल कोच रेस्टोरेंट, उसलापुर में आयोजित मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में आयोजन के प्रमुख कलाकारों के नामों की घोषणा की गई। प्रजाराज्यम द्वारा आयोजित पंखीड़ा सीजन-4 में अभिनेता रवि किशन और सोनल चौहान की खास मौजूदगी रहेगी।

पंखीड़ा 2026 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य बनाने की तैयारी की गई है, जिसमें आकर्षक गरबा सेटअप, लाइव म्यूजिक और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में प्रजाराज्यम के संस्थापक आकाश सिंह ने कलाकारों की घोषणा की। रवि किशन अपनी खास देसी अंदाज और दमदार मंचीय उपस्थिति के साथ आयोजन में क्षेत्रीय रंग जोड़ेंगे, वहीं सोनल चौहान की मौजूदगी कार्यक्रम के ग्लैमर और मनोरंजन को नया आयाम देगी।

पंखीड़ा की खासियत इसका पारिवारिक माहौल भी है, जहां बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक तीन पीढ़ियां एक साथ डांडिया की ताल पर थिरकती नजर आती हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार भी भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकजुटता और सामूहिक आनंद की इस परंपरा को बरकरार रखा जाएगा।

पंखीड़ा 2026 को सेंट्रल इंडिया के बड़े गरबा आयोजनों में शामिल करने की दिशा में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रवि किशन और सोनल चौहान जैसे कलाकारों की घोषणा के बाद गरबा प्रेमियों और युवाओं में आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 12 और 13 अक्टूबर की दो शामें बिलासपुर में गरबा, संगीत और सितारों के नाम रहने वाली हैं।

Hot Topics

Related Articles