Tuesday, February 24, 2026
More

    बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल  ने Pre B.Ed. और Pre D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन की वृद्धि की है। पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म समय पर भर नहीं सके

    व्यापम सर्बर में तकनीकी खराबी

    25 अप्रैल को दोपहर बाद से व्यापम कार्यालय एवं वेबसाइट पर तकनीकी खामी सामने आई, जिसके चलते आवेदन प्रक्रिया बाधित हो गई। इस परिस्थिति में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं कर पाने की शिकायत दर्ज कराई। इन परिस्थितियों को देखते हुए, व्यापम ने अभ्यर्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए आवेदन तिथि को एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

     

    अब उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा की है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!