Monday, February 23, 2026
More

    बीजापुर ,दंतेवाड़ा एवं सुकमा में आया भूकंप

    बस्तर -छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!