Friday, February 27, 2026
More

    बीजेपी सांसद भड़के धर्मांतरण पर, कहा – कब्रिस्तान और चर्च को उखाड़ फेंके

    कांकेर। कांकेर से बीजेपी सांसद अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कहा है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक “ठाकुर जोहरानी” कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। सांसद ने साफ शब्दों में कहा, “गांव में अवैध प्रार्थना सभा, कब्रिस्तान,चर्च को उखाड़ फेंके, गांवों में हमारे देवी और देवता रहेंगे” सांसद ने ये भी कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। बता दें कि सांसद ने ये बयान कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक “ठाकुर जोहरानी” कार्यक्रम के दौरान दिया। सांसद द्वारा दिया गया ये बयान अब सुर्खियों में है।  गौर करने वाली बात है कि सांसद ने विवादित बयान पहली बार नहीं दिया है, सांसद पहले भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। इससे पहले भी भोजराज नाग का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में सांसद एक ठेकेदार को आम लोगों के सामने गालियां दे रहे थे। यही नहीं सांसद ने अपने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर और कलेक्टर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने कई बार अधिकारियों का भूत उतारा हूं, जनप्रतिनिधि भी हूं, बैगा भी हूं। अधिकारियों का भूत उतार दूंगा।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!