भाटापारा (मोहन तिवारी)ग्राम बेंदरी में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का विधिवत भूमिपूजन विधायक इंद्र साव ने किया। उन्होंने समाज के लोगों को बधाई दी। ग्रामीणों को भी शुभकामनाएं दीं। कहा, भवन बनने के बाद इसका फायदा ग्रामवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक जन, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक इंद्र साव ने कहा यह भवन सिर्फ आदिवासी समाज के लिए नहीं है अन्य समाज के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है। यह भवन ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं रहेगा। यह सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। यहां शादी-विवाह, छठी, जन्मोत्सव जैसे मांगलिक काम होंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सामाजिक बैठकें होंगी। अन्य कार्यक्रम भी हो सकेंगे।
उन्होंने कहा, समाज को जोड़ने में सामुदायिक भवनों की भूमिका अहम होती है। यह भवन बनने के बाद भाईचारा बढ़ेगा। सामाजिक एकता मजबूत होगी। विधायक के ग्राम बेंदरी पहुंचने पर आदिवासी समाज ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक ने कहा, क्षेत्र का चौमुखी विकास उनका संकल्प है। आने वाले समय में गांव में और विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में टेकसिंह ध्रुव पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राधेचरण छेदईहा, पूर्व सरपंच संतु ध्रुव, जागेश्वर मरावी, लोकराम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, मुरीत छेदईहा, मंसा राम छेदईहा, दरस राम ध्रुव, तीज राम ध्रुव, दुखीत राम वर्मा, रविशंकर वर्मा, भगतू यादव, जेठूराम ध्रुव, रामदुलार ध्रुव, देवनाथ ध्रुव, धनेश्वर ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






