Friday, February 20, 2026
More

    बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई

    सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनएच-43 पर शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग के पास हुआ।

    जानकारी के अनुसार बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में बाइक फिसल गई और तेज रफ्तार के कारण करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!