दल्ली राजहरा ।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने केंद्रीय बजट 2026 को गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट बताया। हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है। हितेश डोंगरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। हितेश कुमार का कहना है कि यह बजट देश की बुनियादी जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि बजट 2026 ‘विकसित भारत 2047’ की नींव को मजबूत करता है। गोविन्द शर्मा के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास के केंद्र में रखना देश की आर्थिक रफ्तार बढ़ाने के लिए जरूरी है।





