भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला दौरा कार्यक्रम की शुरुआत भाटापारा से हुई। इसके तहत भाटापारा शहर मंडल एवं भाटापारा ग्रामीण मंडल की संयुक्त परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय, भाटापारा में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा शामिल हुए। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरण दास तेहरवंश अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम बघेल ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुंबर, जिला महामंत्री माखन महिलांगे, जिला मंत्री प्रदीप कुर्रे एवं जनपद अध्यक्ष प्रदीप अनंत सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कनक मनहरे, शहर मंडल अध्यक्ष शिव अनंत, महामंत्री आशीष, शत्रुघ्न रात्रे, मुकेश चतुर्वेदी, बालवीर मार्कंडे सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। वहीं जिला अध्यक्ष चरण दास तेहरवंश ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






