राजनांदगांव :- भाजपा कार्यकर्ता खिलेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे अपने प्रभार जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे एवं नवनिर्वाचित जिला संयोजक शिव वर्मा राजनांदगांव से डोंगरगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान जिला कार्यकारिणी एवं झुग्गी बस्तियों के प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क कर भाजपा के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं से संपर्क हेतु लिस्ट (List) बनाने के निर्देश दिया। साथ ही डोंगरगढ़ के जिला पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा कर माता रानी के दर्शन करेंगे।






