भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैठक संपन्न हुई

रायपुर/ बालोद । भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजनादगांव जिला के प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनादगांव जिला के सह-प्रभारी सुरेश जायसवाल, बालोद जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कल्याण सोनवानी तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles