कुसुमकसा( हितेश डोंगरे)।भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू का कुछ दिन पहले अपने किसी निजी कार्यो से सिकोसा गये हुवे थे। जहां सिकोसा से अपने निवास घोटिया आते समय भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू का एक्सीडेंट हुवा जहां सचिन साहू गभीर रूप से घायल हो गए। जहाँ उनके उपचार के तत्काल प्रभाव रायपुर के निजी हॉस्पिटल में रिफर किया जहां अभी वर्तमान में उनका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया को मिलते ही तत्काल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू से मिलने हॉस्पिटल पहुँचे जहा सचिन साहू का हाल चाल जाना व डॉक्टरों से उनके स्वास्थ के बारे में जानकरी ली। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने इस पूरे मामले की जानकारी लेते हुवे बताया कि अभी सचिन साहु स्वस्थ है वो बहुत जल्दी ही हम सब के बीच स्वस्थ होकर अपने कार्य झेत्र में लौटेंगे। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने सचिन साहु के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं भी की है।





