Thursday, February 26, 2026
More

    भाजपा विधायक के बेटे ने कार से बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, हिरासत में, दो युवतियां भी थी साथ

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा विधायक के बेटे पर तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मारने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे, अग्रसेन धाम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में भरतपुर-सोनहत की भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह समेत कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो युवक और दो युवतियां शामिल थीं। हादसे के वक्त कार खुद विधायक का बेटा लक्की सिंह चला रहा था।

    मुख्य आरोपी हिरासत में

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की सिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कार में सवार अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!