भाटापारा की सड़कों पर गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा

भाटापारा( मोहन तिवारी)शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसाती पानी भर गया है। दोपहिया वाहन चालकों समेत दूसरे वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कें उखड़ चुकी हैं। स्थानीय आडिल अस्पताल से मंडी रोड तक डामर उखड़ गया है। सड़क गहरे गड्ढों में बदल गई है।

आषाढ़ बीत गया है। सावन मास लग गया है। इसके बाद भी परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। शहर की सड़कों से गुजरना खतरे से कम नहीं रहा। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलने का मौका नहीं मिल रहा। हादसों की आशंका बढ़ गई है। रोजमर्रा आने-जाने वाले लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है। सड़कों की बदहाली से लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। वाहनों में तकनीकी खराबियां आ रही हैं। जनता कई सालों से गड्ढों के बीच आवागमन को मजबूर है। सबसे ज्यादा हादसे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। गाड़ियां अनियंत्रित होकर फिसल जाती हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं।

सड़क की जर्जर हालत से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लगातार झटकों से चक्के और गाड़ियों में खराबी आ रही है। मंडी रोड से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने, नेहरू वार्ड जाने के रास्ते में कृषि उपज मंडी के सामने, बस स्टैंड जाने के रास्ते समेत अन्य जगहों की सड़कों पर भी गड्ढे हैं।

Hot Topics

Related Articles