Wednesday, February 25, 2026
More

    भिलाई में चाकूबाज और लुटेरा गिरफ्तार

    दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने एक दिन में दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में आर.के. मैदान, राधिका नगर से उत्तम सोनी को चाकू के साथ पकड़ा गया। वह लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। दूसरे मामले में राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती को मोबाइल लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 13 अगस्त की शाम को घड़ी चौक, सुपेला में मो. शरवर से उसने मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपी को चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास से पकड़ा। उसके पास से लूटा गया विवो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।पहले आरोपी उत्तम सोनी (26) पांच रास्ता, ओशो पब्लिक स्कूल के सामने का रहने वाला है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरा आरोपी राजेश वार्ड नंबर 9, गौतम नगर, सुपेला का निवासी है। उस पर धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस उनकी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!