भिलाई : सूर्या माल स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई

भिलाई 14 सितंबर 2026। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। एएसपी शोभराज अग्रवाल की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान सेंटर के भीतर कई युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद 7-8 युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

बिजली-पानी बंद होने के बावजूद सेंटर में मौजूद थीं युवतियां

पुलिस के मुताबिक, सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर में औचक जांच की गई। बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बावजूद अंदर युवतियां मौजूद मिलीं।पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की।

अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि नहीं

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती की चेतावनी

सीएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य संस्थानों में यदि किसी तरह की अवैध गतिविधि सामने आती है तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी है।

Hot Topics

Related Articles