Wednesday, February 25, 2026
More

    भिलाई सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले से युवक का शव बरामद

    भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित अंडरब्रिज के पास नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

    भिलाई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को मर्चुरी भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!