भूपेश बघेल के निवास पहुंचे कवासी लखमा, परिवारजनों से की मुलाकात, सिंहदेव और महंत से भी मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं। “लड़ेंगे-जीतेंगे।”


 

   आज रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता, आदिवासियों की मुखर आवाज श्री कवासी लखमा जी का स्वागत और अभिनंदन किया गया.

छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बनने से बचाने के लिए हम सब एकजुट हैं.

Hot Topics

Related Articles