रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहार में तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा होने पर कहा कि इसे कहते हैं सही समय पर सही निर्णय। आज पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है और उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? लेकिन एनडीए का चेहरा कौन है? नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अभी भी एनडीए का चेहरा घोषित नहीं हुए हैं।
वहीं पिछले दिनों चर्चा में कहा कि अमित शाह ने नीतीश कुमार को क्या धमकी दी, चिराग पासवान को क्या धमकी दी, जीतन राम मांझी को क्या धमकी दी कि सबकी बोलती बंद है… हम खुलकर बात कहते हैं। वहां(एनडीए) बोलने की आजादी नहीं है। भाजपा या एनडीए में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।उन्होंने कहा कि बेटा जेल में है। उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। मुझे तो छोड़ो, मेरे परिवार, रिश्तेदार या करीबियों को भी बेटे चैतन्य बघेल से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कैसे दीवाली मनेगी? उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, लेकिन दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।पूर्व सीएम बघेल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे “एक पिता की वेदना” बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।





