भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भाटापारा विधायक

भाटापारा (मोहन तिवारी) बलौदा बाजार स्थित झिरिया साहू समाज छात्रावास भवन परिसर में भक्त माता कर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाटापारा विधायक इंद्र साव सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की।

भक्त माता कर्मा जी के आदर्श समाज को सेवा, श्रद्धा एवं समर्पण की प्रेरणा देते हैं। मंदिर निर्माण का यह शुभ कार्य समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त करेगा। समाज के पदाधिकारि एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles