भूमि पूजन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा

(भाटापारा /तरेंगा) (मोहन तिवारी)भाटापारा नगर के रामसागरपारा वार्ड में स्थित माँ अम्बे मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा द्वारा आयोजित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमि पूजन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह में पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित हुए।

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कहा की समाज की एकता, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखकर मन गर्व से भर गया। भूमि पूजन के माध्यम से समाज के उत्थान और विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज के गौरवशाली व्यक्तियों का सम्मान कर महासभा ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कार ही समाज की असली पूंजी हैं.।

ठेठवार यादव समाज हमेशा से ही सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहा है। ऐसे आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है..।

समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के सम्मानितजनो को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…।

Hot Topics

Related Articles