Friday, January 9, 2026
More

    मंत्री लखनलाल देवांगन आज खैरागढ़ दौरे पर

    रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज से 8 जनवरी तक दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, कोरबा जिले के दौर पर जाएंगे। इस दौरान वे 07 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:00 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 03:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री देवांगन 08 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12:30 बजे मुंगेली जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 03:00 बजे मुंगेली जिले से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 06:00 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा आगमन एवं विश्राम।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!