भाटापारा(मोहन तिवारी)छत्तीसगढ़ महतारी चौक भाटापारा नगर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त श्रमिक बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ उन कर्मवीरों को समर्पित है जो अपने पसीने और परिश्रम से राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि आप सभी श्रमिक भाई-बहन विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं। आपका समर्पण, आपकी मेहनत और आपका जज्बा ही देश की प्रगति की असली नींव है। उक्त अवसर पर मजदूर संघ के सदस्य व पदाधिकारी सहित अन्य लोग बड़ी तादाद में उपस्थित थे।






