मजदूर दिवस पर डोंगरगांव नगर पंचायत ने श्रमिकों को दिया सम्मान

 

नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी और पार्षद प्रफुल्ल जैन ने शुरू की नई परंपरा

डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)। मजदूर दिवस के अवसर पर डोंगरगांव नगर पंचायत द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता दीदी, सफाईकर्मी, जल विभाग, विद्युत विभाग समेत समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सादगी और गरिमा के बीच हुआ आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी द्वारा श्रमिकों के स्वागत के साथ हुई। सभी कर्मचारियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पहली बार था जब नगर पंचायत की ओर से मजदूर दिवस पर इस प्रकार का आयोजन किया गया, जिसे लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

सम्मान समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिना पटेल, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता सहित पार्षदगण पद्मनी ठाकुर, कोमल साहू, मनबोधि पटेल, पुरुषोत्तम साहू, सदमखत्री गायत्री यादव, निर्मला मालेकर उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एस डी एम श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार पी एल नाग एवं नगर पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

Hot Topics

Related Articles