बलौदाबाजार| अनुसूचित जाति एवं जनजाति मत्स्य सहकारी सोसायटी अमरुआ के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आज 30 अगस्त है। सूची में नाम, सदस्यता अथवा अन्य किसी प्रविष्टि को लेकर आपत्ति या दावा होने पर संबंधित सदस्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन आज सोसायटी कार्यालय अमरुआ में प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसके अलावा दावा-आपत्ति संबंधी लिखित आवेदन कार्यालय उपायुक्त सहकारिता, बलौदाबाजार में भी जमा किया जा सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावे-आपत्तियों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 31 अगस्त को किया जाएगा। निराकरण की प्रक्रिया के दौरान संबंधित सदस्य उपस्थित रह सकते हैं और अपने पक्ष के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज अथवा जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराने के लिए संबंधित सदस्यों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो आज ही निर्धारित स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।














