30 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा लगभग 35 रिसार्ट को चेक किया गया
राजनांदगांव ।पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अलेक्जेंण्डर के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही तथा चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो व सायबर सेल राजनांदगांव की टीम गठित कर मनगटा स्थित रिसार्ट में लगातार डीजे बजने एवं शराब पिलाने की शिकायत पर रिसार्टो में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी छापेमारी दौरान अवैध गतिविधियॉ संचालित नही होना पाया गया।
रिसॉर्ट संचालको को रिसोर्ट में आने जाने वालो लोगो का वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड प्राप्त कर रजिस्टर में संधारण करने, रिसोर्ट में डीजे नही बजाने, नशा का सेवन नही करवाने व रिसोर्ट के अंदर अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर वैधानिक कार्य करने हिदयत दिया गया।





