मनहोरा में 2.5 लाख तो कोलिहा में 2 लाख के कार्यों की घोषणा

भाटापारा,ग्राम मनहोरा में तिजा-पोरा पर्व पर हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनपद सदस्य रामजी निषाद ने कुल 2.5 लाख रुपए के विकास और निर्माण कार्यों की घोषणा की। उन्होंने समीपस्थ ग्राम कोलीहा में भी 2 लाख रुपए के काम कराने की घोषणा की।

मनहोरा में साहड़ा देव स्थल निर्माण के तहत ग्राम के प्रथम देव साहड़ा देव मंदिर परिसर में छत और चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मनहोरा में किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए 50 हजार रुपए का वाटर कूलर लगाने की घोषणा की गई। ग्राम कोलीहा में भूमि समतलीकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा हुई।

रामजी निषाद ने कहा कि मनहोरा और कोलीहा में लगातार विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वे आगे भी क्षेत्र की प्रगति में सक्रिय सहभागिता देते रहेंगे। घोषणा के बाद ग्राम सरपंच, पंचगण और ग्रामीणों ने जनपद सदस्य का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रूपेन्द्र यदु, सरपंच चित्ररेखा साहू, सचिव रतिराम साहू, उपसरपंच रोहित वर्मा, सुलोचन साहू, चमेली वर्मा, शिवकुमारी ध्रुव, शिवकुमार साहू, नारायण निषाद, यशोदा साहू, अंजलि पांडे, पंडित अजीत पांडे, बंशी लाल यदु, ओमप्रकाश साहू, गीता निषाद, रोजगार सहायक अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles