Friday, February 27, 2026
More

    महाकाल के लिए निकली जुलूस के दौरान हत्या, 6 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

    राजनांदगांव. तुमड़ीबोड़ चौकी के सिवनीखुर्द गांव में बीती रात महाकाल पालकी यात्रा के दौरान किसी बाद को लेकर हुए विवाद बाद एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी 6 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि बोदेला में गुरुवार शाम को महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई थी. पालकी यात्रा बोदेला से आश्रित ग्राम से सिवनीखुर्द गई और वापस बोदेला आ रही थी. इस दौरान गांव के युवा पालकी यात्रा में नाच रहे थे. नाचने के दौरान 19 वर्षीय युवक राजेश बंजारे का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. अपचारी बालकों ने युवक राजेश बंजारे के साथ जमकर मारपीट कर दी. इस बीच एक आरोपी ने राजेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में राजेश बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री लाया गया. इलाज के दौरान राजेश बंजारे की मौत हो गई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की. घटना के 4 घंटे बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी सभी 6 अपचारी बालकों को धारा 103 (1), 192(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तत्काल कार्रवाई की गई।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!