महापौर सुबह पहुॅचे शांति नगर ,डबरी तालाब के पास साफ सफाई तथा फैंसिंग करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है तथा जनमानस को स्वच्छता से जोडने, स्वच्छता अपनाने समझाईस दी जा रही है। इसके लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। सफाई निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह चिखली,शांतिनगर का भ्रमण कर सफाई कर्मियो को सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वही चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो से रूबरू हो मैदान संधारण करने अधिकारियो को निर्देशित किए।

वार्ड नं. 10 शांतिनगर का महापौर श्री यादव ने जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्रीमती श्रुति जैन, पार्षद प्रतिनिधि श्री लोकेश जैन के अलावा प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे व श्रीमती रोमाली शेण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री पवन कुर्रे तथा निगम के अमला के साथ भ्रमण कर ससाफ सफाई का जायजा लिए। उन्होने कहा कि वार्ड मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, नालियो की नियमित सफाई कर कचरा उठावे, लोगो को सफाई से जोडे, उन्हें अपने घर के आस पास सफाई रखने तथा कचरा स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस देवे।

महापौर श्री यादव ने रमन बाजार की प्रतिदिन सफाई करने तथा डबरी तालाब के आस पास साफ सफाई कर कटिली झाडिया काटने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से तालाब में फैसिंग करने तथा टो वाल मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने तकनीकि अधिकारी से कहा। चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो से मुलाकात कर एथलेटिक्स खेल के लिए मैदान तैयार करने तथा मंच को व्यवस्थित करने संबंधित इंजिनियर को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदान में खेल के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई करना सुनिश्चित करे। इसी प्रकार चिखली शासकीय प्रेस के पीछे मैदान की अच्छे से सफाई कर व्यवस्थित करने कहा। निरीक्षण के दौरान खिलाडी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

 

 

Hot Topics

Related Articles