महासमुंद: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान लगातार जारी

महासमुन्द (संतन दास) ।गत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1210 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 6,06,000 रुपये समन शुल्क जारी किया गया।

  • तेज गति से चलने वाले ऐसे 8 वाहनों के विरुद्ध ओवर स्पीड पर कार्यवाही करते हुए 4,000 रुपये समन शुल्क जारी कर सड़क सुरक्षा नियमों के तहत प्रभावी आवश्यक कार्यवाही की गई।
  • बिना सीट बेल्ट के चलने वाले 13 वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6500 रुपये समन शुल्क की कार्यवाही किया गया
  • अवैधानिक रूप से खड़ी 15 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 4500 रुपये समन शुल्क जारी किया गया।
  • प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 02 वाहनों के विरुद्ध 2000 रुपये समन शुल्क जारी किया गया।
  • मोडीफाई कर वाहन चलाने वाले 01 वाहन पर 5000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
  • जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच कार्यवाही, कमी पाये जाने वाले 05 वाहनों के विरूद्ध 14900 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
  • जिले में आयोजित साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं महासमुंद शहर के विभिन्न चौंक-चौराहो में कुल 9 कार्यक्रम संचालित कर 700 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है। प्रतिदिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाव मे सहायक हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

गत एक सप्ताह महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1210 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 606000/- समन शुल्क जारी किया गया। तेज गति से वाहन चलाकर स्वयं व आम लोगो के जान, जोखिम मे डालने वाले ऐसे 08 वाहनों के विरुद्ध ओवर स्पीड की कार्यवाही करते हुए 8,000/- समन शुल्क, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 15 वाहनों का विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7500 रुपये एवं अवैधानिक (गलत पार्किंग) रूप से खड़ी 25 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 7500/- समन शुल्क का चालान जारी किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय के केन्द्रीय विद्यालय में जाकर स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने वाले वाहनों एवं यात्री बसों की सघन जांच कार्यवाही किया गया, जिसमें 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, निर्धारित वर्दी तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र संबंधी कमी पाये जाने से उनके विरूद्ध 14900 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही जिले में संचालित होने वाले साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं महासमुंद शहर के चौक चौराहो मे 09 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर में उपस्थित 700 से अधिक लोगों को यातायात नियमों एवम सुरक्षा बिंदुओं संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त माल वाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। ऐसे वाहनों में सवारी परिवहन किए जाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिसके दृष्टिगत सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विगत एक सप्ताह में कुल 04 माल वाहक वाहनों पर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की जा रही है। जांच के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नशे की स्थिति में वाहन संचालन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिसे रोकने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

महासमुंद पुलिस की अपील– अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” तथा चार पहिया वाहन चलाते समय “सीट बेल्ट” का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की हालत में व तेज गति से वाहन न चलाये तथा माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन से बचें।*

Hot Topics

Related Articles