Tuesday, February 24, 2026
More

    महासमुंद : नवविवाहिताओं को जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

    महासमुंद।नवविवाहित महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लिए पात्र हैं उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने प्रदेश की हमारी नवविवाहित बहनों से वादा किया है कि जल्द ही उन्हें भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमारी सरकार ने जो कहा है वो करके दिखाया है इसलिए यह घोषणा भी जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना चलाया जा रहा है। यह हमारे चुनावी घोषणा पत्र में था, जिसे मोदी जी की गारंटी के तहत पूरा करते हुए मार्च 2024 से योजना का लाभ प्रदेश की माताओं बहनों को मिल रहा है। इसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जो सतत रूप से जारी अब इसका विस्तार होने जा रहा है। अब और नए हितग्राही इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सकते हैं।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

    सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और शासकीय योजनाओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नवविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वह भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

    प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा लाभ

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। योजना चाहे केंद्र की हो या राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ दिलाने में सरकार जुटी हुई है। इसलिए सुशासन तिहार के माध्यम से खुद मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। वह प्रत्येक योजना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं से भी जुड़कर उनका समाधान कर रहे हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!