रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ।सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल, 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
निबंध और चित्रकला में बच्चों ने उकेरी एकता की भावना, विजेताओं को मिला सम्मान।*
चित्रों और शब्दों में गूंजा एकता का संदेश, 170 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा।
एकता के संदेश से जुड़ी युवा प्रतिभाएं, महासमुंद पुलिस ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान।*
सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला मंच, विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार।*
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित देशव्यापी आयोजनों की कड़ी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 170 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भारत सरकार एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस महासमुंद द्वारा 31 जुलाई 2026 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में शासकीय डीएमएस स्कूल महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम तुमगांव, हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा, हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदा, हायर सेकेंडरी स्कूल परसूली और हाई स्कूल लाफिन खुर्द के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए 10 अगस्त 2026 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे-
- प्रथम स्थान पंकज तारक, शासकीय डीएमएस स्कूल महासमुंद।
- द्वितीय स्थान खिलेश विश्वकर्मा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा।
- तृतीय स्थान चेतन बंजारे, शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तुमगांव।
निबंध प्रतियोगिता में विजेता रहे-
- प्रथम स्थान कु. दिव्या यादव, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा।
- द्वितीय स्थान कु. दीक्षा साहू, शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द।
- तृतीय स्थान कु. मोनिका सेन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदा।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमती ललिता मेहर, रक्षित निरीक्षक एवं उप निरीक्षक श्री बालमुकुंद साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों, राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।








