Thursday, February 26, 2026
More

    महासमुंद : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, दहशत के चलते स्कूल नहीं आ रहे प्रभारी प्रधान पाठक

    महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला डोंगर खम्हरिया में शिक्षक के साथ मारपीट करने गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। शिक्षक के ऊपर हुए जानलेवा हमले में शिक्षक डेमन सिंह ध्रुव घायल हुए हैं। जिसके रिपोर्ट पर कोमाखान पुलिस ने आरोपी नंदलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल दाखिल कर दिया है।

    पूरा मामला 19 जून की सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच की है। जब स्कूल में नव पदस्थ शिक्षक डेमन ध्रुव बारिश होने से कारण हेलमेट और रेनकोट पहनकर स्कूल पहुंचा। इसी दौरान स्कूल के बाहर घात लगाकर बैठे आरोपी नंदलाल ने उसके ऊपर पीछे से सिर में वार कर दिया। जिससे वह वहीं गिर पड़ा। गनीमत रही कि हेलमेट होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हमले को देखते हुए वह उठकर भागने लगा आरोपी ने उसे दौड़कर पिटा। हेलमेट निकालने पर आरोपी ने देखा कि, वह जिसे मार रहा है वह दूसरा आदमी है। जिस पर वह वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना में शिक्षक घायल हुए है जिसकी सूचना शिक्षक डेमन सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नंदलाल को फौरन गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और मामले में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 117(2), 351(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल दाखिल कर दिया है।

    गौरतलब है कि, शासकीय प्राथमिक शाला डोंगर खम्हरिया में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षा संचालित है। यहां बच्चों की दर्ज संख्या 19 है, स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थ है। सहायक शिक्षक शेखर बरिहा प्रभारी प्रधान पाठक है और सहायक शिक्षक डेमन सिंह ध्रुव हाल ही में युक्तियुक्तकरण के बाद प्रा. शाला.नवागांव खुर्द पिथौरा से डोंगर खम्हरिया में 16 जून को पदभार ग्रहण किया है। इस घटना के बाद घायल शिक्षक तो मेडिकल पर है, लेकिन प्रभारी प्रधान पाठक भी दहशत में स्कूल नहीं जा रहा है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!