Tuesday, February 24, 2026
More

    महिला दुर्ग में धर्मांतरण रैकेट चला रही थी, प्रार्थना सभा की भनक लगते जमकर हंगामा

    दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में रविवार सुबह एक मकान में चल रही सामूहिक प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को जबरदस्त हंगाम हुआ। यहां पर साहू समाज की महिला पर ही ईसाई समाज में धर्मांतरण करने का आरोप लगा। बजरंग दल और साहू समाज ने मनोज कुमार साहू के निवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया।हिंदूवादी संगठन के अनुसार सूर्य नगर स्थित मनोज कुमार साहू के घर में सुबह 30 से 40 लोग प्रार्थना कर रहे थे। घर के बाहर मनोज साहू का बोर्ड लगा है। हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि इस घर में रहने वाले दंपति पहले हिंदू धर्म का पालन करते थे और घर के सामने एक मंदिर तक बनवाया था, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया। इन संगठनों का आरोप है कि अब वे पड़ोसियों को भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और कथित रूप से दबाव बना रहे हैं।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!