मां की आराधना से मिलती है शक्ति, सेवा और सद्भाव की प्रेरणा : डॉ. बांधी

कमलकांत पाटनवार 

सीपत

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सीपत मंडल के दौरे पर रहे। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान वे दुर्गा पंडालों में भी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उन्होंने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए दो दशगात्र कार्यक्रमों में शामिल होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डॉ. बांधी ने ग्राम धनिया स्थित मां मनकेश्वरी दाई मंदिर, ग्राम सोंठी और साजापाली स्थित मां मन्नादाई मंदिर तथा बिलासपुर जिले के अंतिम गांव खोंधरा स्थित मां घटवाई दाई मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

मंदिरों में दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बांधी ने कहा कि नवरात्र हमें अपनी आस्था को मजबूत करने के साथ जीवन में संयम, साहस और सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की आराधना का वास्तविक संदेश यही है कि हम अपने आचरण में सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और करुणा को स्थान दें। शक्ति की उपासना तभी सार्थक है, जब हम समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करें, महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दें और आपसी मतभेद भुलाकर सद्भाव के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे और हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए।

इसके बाद डॉ. बांधी ने दोपहर में ग्राम सोंठी साजापाली पहुंचकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामफल धीवर के पिता स्वर्गीय घासीराम धीवर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ग्राम गुड़ी में भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय गायत्री गुप्ता के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष दिलेन्द्र कौशिल, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री सतीश पाटनवार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव तम्बोली, मंडल उपाध्यक्ष ढोलाराम कैवर्त ,कोषाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेश शर्मा ,बलअर्जुन सिदार ,घनश्याम सिंह ठाकुर ,तिरूपति पाटनवार ,कुलेश्वर पाटनवार, अभिमन्यु सिंह, कार्तिक पाटनवार ,मिथलेश श्रीवास, धनसाय जगत ,महेन्द्र चंद्रिकापुरे, ओमप्रकाश साहू ,श्यामलाल साहू, युवराज नेकी सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles