मिट्टी में दबी मिली लाश, फैली सनसनी, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर एक शव मिट्टी में दबा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शव को मिट्टी में दबाया गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला जाएगा, जिसके बाद ही लिंग और पहचान की पुष्टि हो सकेगी। घटनास्थल पर अभनपुर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और शव मिलने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में और खुलासा हो सकेगा।

Hot Topics

Related Articles