मुंगेली: ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, 291 पाव शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार` एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और चिल्फी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मुंगेली/चिल्फी। संदीप यादव :-`जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन बाज` के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। `साइबर सेल और चिल्फी पुलिस` की संयुक्त टीम ने `ग्राम बोड़तरा कला` में किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहे एक कोचिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान `सुखनंदन जायसवाल (46) पिता स्व. सेवाराम निवासी बोड़तरा कला` के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से `3 बोरियों में रखी 291 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 52.38 बल्क लीटर) कीमत 23,280 रुपये और बिक्री की 300 रुपये नकद` जप्त की है।

पुलिस के अनुसार `21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पूजा जनरल किराना दुकान के परछी में भारी मात्रा में शराब रखकर बेच रहा है`। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर रेड की गई। आरोपी के खिलाफ `थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट` के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

ऑपरेशन बाज में अब तक 302 केस, 308 गिरफ्तार

`एसएसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में 1 जनवरी से 20 अगस्त 2026 तक कुल 302 प्रकरणों में 308 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है`। इस दौरान `685.09 लीटर अवैध शराब कीमत 2.68 लाख रुपये, 27 मोटरसाइकिल और 1 चारपहिया वाहन` जप्त किया गया है।

Hot Topics

Related Articles