मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में

मुंगेली ।जिले के थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम देवरहट में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 4 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 22/23 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे ग्राम देवरहट निवासी धरमीन बाई और उनके पति नेतराम के घर में 8 बदमाश घुस आए। आरोपियों ने दंपति को हथियारों के बल पर डराया-धमकाया, मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल तथा नकदी लूटकर फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना लालपुर की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पीड़िता को बाजार में भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण पहने देखकर पहले से लूट की योजना बनाई थी। वारदात के दौरान कुछ आरोपी घर में घुसे, जबकि अन्य बाहर रेकी करते रहे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत लूटा गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल हैं—

  •  सोने की मंचली
  •  सोने के टॉप्स व पदुम
  •  50 तोला चांदी का करधन
  •  चांदी की पायल व अंगूठी
  •  मोबाइल फोन
  •  ₹8,650 नकद
  •  वारदात में प्रयुक्त चाकू

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. देवी टंडन (26 वर्ष)

2. सोनू टंडन (23 वर्ष)

3. शैलेन्द्र टंडन (18 वर्ष)

4. आर्यन जोशी उर्फ लेडी (18 वर्ष)

सभी निवासी पीपरखुंटा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली।

 

 

Hot Topics

Related Articles