Tuesday, February 24, 2026
More

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर दौरे पर

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह सूरजपुर में कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और मां बागेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. इसी दौरान, वर्षों से लंबित कुदरगढ़ रोपवे परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे. दौरे के बाद वह रायपुर लौटकर मंत्रालय में विभागीय बैठक करेंगे. रात 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भी मौजूद रहेंगे राज्य गठन के बाद से पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सली दबाव में हैं. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बुलंद हौसले वाली कार्रवाइयों ने नक्सलियों को घुटनों पर ला दिया है. इसी बीच, माओवादियों की ओर से शांति वार्ता का प्रस्ताव आया है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सल मुद्दे पर एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. शाह ने पिछले कुछ महीनों में लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा किया और नक्सलियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की है. उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है.

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!