Friday, February 27, 2026
More

    मोहारा नदी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    राजनांदगांव। मोहारा नदी मोड़ के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में कुतुलबोड भाठागांव निवासी 39 वर्षीय कुनाल साहू की मौत हो गई। बसंतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के भाई सागर साहू ने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 9:20 बजे कुनाल साहू अपनी मोटरसाइकिल से राजनांदगांव से घर लौट रहे थे। इस दौरान मोहारा नदी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!