राजधानी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज चेलानी का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए निलंबित

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज चेलानी का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने Obstetrician and Gynaecologist सोसायटी की महिला डॉक्टरों से अभद्रता की और व्हाट्सएप ग्रुप में अपशब्दों का प्रयोग किया। मामला मेडिकल काउंसिल तक पहुंचने के बाद जांच में शिकायतों को सही पाया गया। यह देश का पहला मामला बताया जा रहा है, जिसमें व्हाट्सएप चैट में अभद्रता के आरोप में किसी डॉक्टर का पंजीकरण निलंबित किया गया है। डॉ. मनोज चेलानी आयुष हॉस्पिटल के संचालक भी हैं। पहले निलंबन की अनुशंसा एक महीने के लिए की गई थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सामान्य सभा की बैठक में इसे बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया।

 

 

Hot Topics

Related Articles