Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव:अपराधियों पर लगाम लगाने चलाया गया व्यापक कांबिंग गश्त अभियान

    राजनांदगांव। जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने देर रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई एएसपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी एंब्रोस कुजूर सहित पांच थाना प्रभारी एवं लगभग 60 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से की।

    पुलिस ने रात्रि 12 बजे से 3 बजे तक शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विजिबल पुलिसिंग के तहत गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों की सघन जांच की। इस दौरान 40 संदिग्ध बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को जांच के लिए उठाया गया। इनमें से 07 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप, 05 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, वहीं 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

    गश्त के दौरान लखोली, अटल आवास, बैगापारा, स्टेशनपारा, 16 खोली और नंदई चौक सहित कई क्षेत्रों में चाकूबाज, निगरानी बदमाश, गुंडा तत्व और बार-बार अपराध करने वाले व्यक्तियों की गहन पड़ताल की गई। पुलिस ने सभी संदिग्धों को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    अभियान में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, पुलिस चौकी चिखली के उप निरीक्षक कैलाश चंद मरई, साइबर प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित रक्षित केंद्र से अतिरिक्त बल भी शामिल रहा।

    राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि इस तरह की कांबिंग गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!