Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव:कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की दिलाई शपथ…

    राजनांदगांव । भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

    सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!