Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव:घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

    राजनांदगांव। शहर के भरकापारा वार्ड नंबर 26 में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आंबेडकर मूर्ति के सामने स्थित एक मकान में सुबह करीब 11 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा वासनिक घर में आराम कर रही थी अचानक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना उन्होने मोहल्लेवासियों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई

    सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!