Monday, July 28, 2025
More

    राजनांदगांव : अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

    राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में योग संगम एवं हरित योग तथा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव शामिल हुए। विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त महाअधिवेशन से विश्व में योग के लिए आव्हान किया। आज विश्व के 170 देशों में योग लागू किया गया है। योग भारत के सनातन एवं प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है।

    यह तन एवं मन को स्वस्थ रखते हुए आनंदित जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरोगी एवं स्वस्थ रहने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से आयु बढ़ती है। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य, मानवता एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारतीय परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम् को अपनाया गया है और धरती व पर्यावरण एक है, ऐसा माना गया है। मनुष्य तभी सुखी रह सकता है, जब तन-मन सुखी रहता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रकृति संतुलित रहे, इसलिए एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का आव्हान किया गया है। उन्होंने सभी से कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें। हम सब मिलकर योग के लिए कार्य करेंगे, जिसका लाभ स्वास्थ्य के लिए सभी को मिलेगा। इस अवसर पर सभी ने योग को अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

    योगाभ्यास की विभिन्न विशेषताओं से नागरिकों को कराया गया परिचित-

    ओम की मंगल ध्वनि के साथ योग सत्र, योग संगम प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग-प्राणायाम ध्यान की त्रिवेणी है। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग शरीर को तथा प्राणायाम मन एवं बुद्धि को मजबूत बनाते हैं। योग अंतर्गत शिथलीकरण की प्रक्रिया, कड़ी संचालन, गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। जो सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस की बीमारी के लिए फायदेमंद है। नागरिकों को वृक्षासन कराया गया। वृक्षासन मानसिक तनाव दूर करने में उपयोगी है। वृक्षासन से शरीर का संतुलन बना रहता है। वृक्ष की तरह प्रणाम की मुद्रा में आसन करना होता है। त्रिकोणासन कराया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!