राजनांदगांव – आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक आईपीएल सट्टा रैकेट, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

राजनांदगांव। जिले में आईपीएल क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने मोहारा नाला के पास स्थित एक फार्महाउस में दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है, जहां हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7 आरोपियों की पहचान की, जिनमें से 5 को गिरफ्तार किया गया है तथा 2 आरोपी फरार हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

वीरू प्रजापति पिता स्व. छोटेलाल प्रजापति, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

रमेश पाण्डे पिता स्व. मंगलराम पाण्डेय, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

आयुष मेश्राम पिता विजय मेश्राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

मोहित देवांगन पिता चन्द्रभान देवांगन, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

फरार आरोपी –

मुलचंद देवांगन, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

सादिक खान, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैब, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही नगद राशि एवं सट्टा पर्चियों में दर्ज रकम सहित कुल लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोड भाषा में हिसाब-किताब रखते थे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 112 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं थाना बसंतपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Hot Topics

Related Articles